गुरुग्राम

Gurugram Weather in Hindi: गुरुग्राम का मौसम रहेगा साफ, विभाग ने आगामी दिनों में जताई बारिश की संभावना

Today Gurugram weather in Hindi (Aaj Gurugram ka Mausam): गुरुग्राम में पिछले कुछ दिनों से धूप खिली हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों बारिश की संभावना है।

Image

गुरुग्राम में आज का मौसम

Gurugram Weather Report in Hindi: गुरुग्राम समेत पूरे एनसीआर में ठंड का कहर बरस रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रहा बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर गुरुग्राम और एनसीआर के कई इलाकों पर देखने को मिल रहा है। गुरुग्राम में पिछले कई दिनों से अच्छी धूप खिल रही है लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। सुबह और शाम के समय लोगों को कांपते हुए देखा जा सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने बारिश की आशंका भी जताई है। एनसीआर इलाकों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। यहां विजिबिलिटी का स्तर भी कम है, जिसके चलते यातायात बहुत अधिक प्रभावित है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है। आइए आपको बताएं गुरुग्राम में मौसम का कैसा रहेगा हाल...

गुरुग्राम में मौसम का हाल

गुरुग्राम में बदलते मौसम ने लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। घने कोहरे और ठंड के चलते लोग घरों से बाहर निकलने के कतरा रहे हैं। खुद को ठंड से बचाए रखने के लिए लोग सारे जतन कर रहे हैं। गाजियाबाद में आज के मौसम की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में 62 प्रतिशत नमी बनी हुई है। इसके साथ बर्फीली हवाएं भी चल रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आज का मौसम साफ रहेगा। लेकिन आने वाले दिनों में बारिश होने की भी संभावना है।

गुरुग्राम में बारिश की संभावना

यदि गुरुग्राम और एनसीआर के क्षेत्रों में बारिश होती है तो इससे तापमान का स्तर और गिर सकता है। खिली धूप से आए मौसम में बदलाव के बाद फिर एक बार ठिठुरन वाली ठंड की शुरुआत होगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। धूप से लोगों को राहत मिलेगी और शाम में ठंड बढ़ेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!