शहर

Ludhiana: बाइक सवार बदमाशों ने की लग्जरी कार शोरूम पर फायरिंग, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

लुधियाना में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब फिरोजपुर रोड पर बद्दोवाल छावनी के पास स्थित एक लग्जरी कार शोरूम को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। बाइक पर सवार दो हमलावरों ने शोरूम पर कई राउंड फायर किए, जिससे वहां खड़ी कुछ महंगी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

Image

लुधियाना में लग्जरी कार शोरूम में गोलीबारी (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Ludhiana Car Showroom Firing: पंजाब के लुधियाना जिले में बद्दोवाल छावनी के नजदीक फिरोजपुर रोड पर स्थित एक हाई-एंड कार शोरूम पर शनिवार को दो अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में शोरूम में खड़ी दो लग्जरी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकुर गुप्ता ने बताया कि हमलावरों ने शोरूम को निशाना बनाते हुए करीब छह राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वहां खड़े दो वाहनों के शीशे टूट गए। वारदात के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान व मंशा का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article