Gujarat Liquor Ban: गुजरात के भावनगर जिले में शराबबंदी कानून के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद जब्त की गई विदेशी शराब और बीयर के बड़े जखीरे को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई भावनगर ग्रामीण डिवीजन पुलिस (Bhavnagar Liquor Destruction) द्वारा की गई, जिसमें भारी मात्रा में शराब और बीयर को बुलडोजर से खत्म किया गया। पुलिस के अनुसार, यह पूरा मुद्देमाल अलग-अलग 151 मामलों में जब्त किया गया था, जो शराब तस्करी और अवैध शराब से जुड़े थे। इन सभी मामलों में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत से अनुमति ली गई और फिर नष्ट करने की कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान कुल 65 हजार से अधिक विदेशी शराब की बोतलें और करीब 6 हजार बीयर के टिन नष्ट किए गए।
कुल कीमत लगभग 2.28 करोड़ रुपये से ज्यादा
अधिकारियों ने बताया कि नष्ट किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 2.28 करोड़ रुपये से अधिक है। कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। पूरे अभियान को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुसार पूरा किया गया। पुलिस का कहना है कि गुजरात में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जाता है और इस तरह की जब्त सामग्री को समय-समय पर अदालत की अनुमति लेकर नष्ट किया जाता है। इस कदम का उद्देश्य अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाना और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
पुलिस ने राज्यभर से 362 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा
इस कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर भी संदेश दिया गया है कि शराब तस्करी या अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे। गुजरात पुलिस ने राज्यभर से 362 अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को पकड़ा है और 780 अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने यहां पत्रकारों से कहा कि ’ऑपरेशन डेल्टा हंट’ के तहत की गई कार्रवाई की सुनियोजित योजना बनाई गई थी और इसमें राज्य के सभी हिस्से शामिल थे। मंत्री ने कहा कि पुलिस दलों ने पिछले 72 घंटों से अधिक समय तक अथक परिश्रम किया और अवैध प्रवासियों का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मानवीय खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए एक व्यापक रणनीति अपनाई।
