शहर

गुजरात के अमरेली में तेंदुए का कहर, 2 साल के बच्चे पर हमला, अस्पताल में मौत

अमरेली जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हमले के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं तेंदुए को कपड़े के लिए पिंजरे लगाए गए हैं-

Image

तेंदुए ने दो मासूमों की ली जान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Amreli News: गुजरात के अमरेली जिले में एक तेंदुए ने दो साल के बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम गरमली गांव के पास की है, जहां दो साल क मासूम पर तेदुंए ने हमला कर दिया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद तेदुंए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं।

अब तक दो बच्चों की गई जान

उन्होंने बताया, ''पीड़ित चिराग दाहोद का रहने वाला था और उसके पिता खेतिहर मजदूर थे। तेंदुए ने चिराग पर उस समय हमला किया, जब वह खेल रहा था।'' अधिकारी के अनुसार, ''तेंदुआ चिराग को लेकर भागने लगा। जब चिराग का पिता उसे बचाने के लिए पीछे दौड़ा, तो उसने बच्चे को नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया।

तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे

अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह गिर पूर्व वन प्रभाग का हिस्सा है और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। तेदुंए के कहर से यहां लोग परेशान हैं। यहां हुए हादसे को देखते हुए तेदुंए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। जिससे उसे पकड़ा जा सके।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!