Rajkot News: बंद SUV में 6 साल के बच्चे से यौन अपराध, दूसरे नाबालिग ने बनाया वीडियो; WhatsApp पर हुआ वायरल

Rajkot Gujarat Minor Crime News: गुजरात के राजकोट जिले के धोराजी में 6 साल के मासूम के साथ SUV कार में यौन अपराध का मामला सामने आया है।

Rajkot Gujarat Minor POCSO News: राजकोट के धोराजी में 28 अगस्त को एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ कथित तौर पर गंभीर यौन अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय किशोर पर बच्चे को SUV के अंदर ले जाकर अपराध करने का आरोप है। वहीं, 16 वर्षीय किशोर पर कथित तौर पर पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे WhatsApp के जरिए शेयर करने का आरोप है।

Rajkot News: बंद SUV में 6 साल के बच्चे से यौन अपराध, दूसरे नाबालिग ने बनाया वीडियो; WhatsApp पर हुआ वायरल

Rajkot News: बंद SUV में 6 साल के बच्चे से यौन अपराध, दूसरे नाबालिग ने बनाया वीडियो; WhatsApp पर हुआ वायरल

पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर धोराजी सिटी पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें गंभीर यौन अपराध, बच्चे का अश्लील सामग्री के लिए इस्तेमाल, बच्चे से संबंधित अश्लील सामग्री को स्टोर करने और अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा IT Act की धारा के तहत भी कार्रवाई की गई है।

End of Feed