ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसाइटी में दो दिन से पानी को तरसे लोग, बोतलबंद पानी का सहारा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Supertech Eco Village 2 सोसाइटी में दो दिन से जल संकट गहराया हुआ है। अथॉरिटी की मोटर खराब होने से पानी की सप्लाई बाधित हुई, जिससे हजारों निवासियों को बोतलबंद पानी और टैंकरों का सहारा लेना पड़ा। मरम्मत के बाद भी कई घरों तक अब भी पानी नहीं पहुंच पाया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट को सरकार और प्रशासन ने अपने हाल पर छोड़ दिया है। यहां न तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट है, न ही कई सोसाइटी में NPCL की बिजली पहुंची है और न ही पानी की उचित व्यवस्था है। अथॉरिटी की तरफ से तमाम सोसाइटी में पंप के जरिए ग्राउंड वाटर पहुंचाया जाता है, जिससे इलाके का वाटर लेबल देर-सबेर काफी नीचे चला जाएगा। ऊपर से पंप सेट खराब होने जैसी घटनाओं के कारण यहां की वर्टिकल झुग्गियों में लोगों को खासी परेशानी होती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी के लोग दो दिन से पानी की समस्या झेल रहे हैं।

supertech eco village 2 water crisis

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज 2 सोसाइटी में 2 दिन से पानी की सप्लाई बाधित

नोएडा एक्सटेंशन की सुपरटेक इको विलेज-2 सोसाइटी में कल यानी मंगलवार 24 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे अथॉरिटी की वाटर सप्लाई करने वाली मोटर में दिक्कत आ गई। इसके कारण अचानक सोसाइटी में पानी की सप्लाई प्रभावित होने लगी। गनीमत रही की 9 बजे के बाद यह दिक्कत आई और इससे पहले ही स्कूल जाने वाले बच्चे स्कूल जा चुके थे और दफ्तर जाने वाले ज्यादातर लोग भी नहा-धोकर जा चुके थे।

End of Feed