जेवर एयरपोर्ट के पास अपना घर बनाने का मौका देगी YEIDA, जल्द आएगी प्लॉट योजना

ग्रेटर नोएडा में घर बनाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा (YEIDA)जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने के लिए आवासीय प्लॉट की स्कीम लाने जा रहा है। प्लॉट स्कीम योजना शुरू करने के लिए मंजूरी मिल गई है। जानते हैं इसकी डिटेल्स।

YEIDA Plot Scheme 2025: यमुना अथॉरिटी (YEIDA) एक बार फिर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के नजदीक घर बनाने का मौका दे रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (UP RERA) का पंजीकरण मिल चुका है। कुछ महीने पहले, यमुना विकास प्राधिकरण ने 200 वर्ग मीटर के 274 प्लॉट पर योजना शुरू करने के लिए UP RERA में पंजीकरण किया था। जिसकी अनुमति अब मिल चुकी है।

yeida plot scheme2025 in april

YEIDA ला रहा है नई प्लॉट स्कीम

कब निकलेगी योजना

YEIDA अप्रैल के पहले सप्ताह में आवासीय प्लॉट की स्कीम लाने जा रहा है। अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि 2 अप्रैल को भूखंड योजना लॉन्च की जाएगी। योजना में दो सौ वर्ग मीटर के 274 भूखंड होंगे। लॉटरी के जरिये सभी प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।

End of Feed