Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली क्षेत्र के गांव कानीगढ़ी में सोमवार की रात दो पक्षों मे पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में कई राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से वहां खड़ी एक पक्ष की बुजुर्ग महिला बुरी तरह घायल हो गई। घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गौतमबुद्धनगर के जेवर कोतवाली इलाके में विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग होने से महिला जख्मी
बता दें कि, सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई थी। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज करवाया है। कानीगढ़ी गांव में दो पक्षों मे किसी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे भी चले।
