Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निवेशकों की मांग को देखते हुए डेटा सेंटर के लिए 10 भूखंडों के आवंटन की स्कीम लॉन्च कर दी है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। 20 फरवरी 2023 तक पंजीकरण किए जा सकते हैं। अगर सभी भूखंड आवंटित हो जाएंगे तो इससे करीब 30 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा डेटा सेंटर हब के रूप में तेजी से उभरने लगा है। कई बड़ी कंपनियां ग्रेटर नोएडा में निवेश करने की इच्छुक हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने डेटा सेंटर भूखंडों की योजना जल्द लाने के निर्देश जारी किए थे।
