Greater Noida में गहराया पानी का संकट, जर्जर पाइप लाइन ने दिया धोखा; सड़क पर उतरे लोग

यूपी के ग्रेटर नोएडा में आए दिन पाइपलाइन फटने से पानी की किल्लत है। परेशान लोगों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

ग्रेटर नोएडा में पानी की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन पाइपलाइन फटने की घटनाओं से रेजिडेंट्स को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह में तीसरी बार पानी की मुख्य लाइन फटने से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे सेक्टरवासियों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। परेशान लोगों ने ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

Greater Noida Water Supply

(सांकेतिक फोटो)

दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमराती नजर आ रही है। पानी की पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी हैं, जिनकी मरम्मत के अभाव में बार-बार टूटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जानकारी के अनुसार, करीब 30-32 साल पहले यानी 1994 के आसपास इन पाइपलाइनों को बिछाया गया था। अब पाइपलाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं और जगह-जगह लीकेज हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के अल्फा 1 और अल्फा 2 गोलचक्कर समेत कई स्थानों पर पिछले एक हफ्ते में तीन बार पाइपलाइन फट चुकी है। इसका सीधा असर जलापूर्ति पर पड़ रहा है, इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रमज़ान और नवरात्रि के पावन अवसर पर पानी की किल्लत से लोगों में आक्रोश और बढ़ गया है।

End of Feed