ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर वाहन चोर घायल, बदमाश से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद

ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में पुलिस और शातिर वाहन चोर के बीच मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश लंबे समय से छोटे-बड़े वाहन चुरा रहा है। उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिला है।

Image

मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

ग्रेटर नोएडा में देर रात को एक शातिर वाहन चोर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश लंबे समय से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट वाली एक बाइक बरामद की है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली

एडीसीपी सेंट्रल हृदेश कठेरिया ने बताया कि रविवार देर रात को बादलपुर गांव के गेट के सामने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति स्प्लेंडर प्लस बाइक से लालकुआं की ओर आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने अपनी बाइक घुमा ली और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने भी बदमाश का पीछा किया। बदमाश कच्चे रास्ते की ओर भाग रहा था। इस दौरान वह बाइक से गिर गया। जिसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।

कई आपराधिक मामले दर्ज

बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के रहने वाले गुलजार उर्फ मामा के रूप में हुई है। वह एक शातिर अपराधी है, जिसपर अलग-अलग जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुलजार लंबे समय से छोटे-बड़े वाहनों की चोरी कर रहा है। इन वाहनों पर वह फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेचने की कोशिश करता था।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article