Greater Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर कारों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो कारें सामने से एक-दूसरे से टकरा गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जीरो पॉइंट पर दो कारें आमने-सामने से भिड़ गईं, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो लोग घायल हैं।

accident

यमुना एक्सप्रेस पर हादसा

रविवार रात को सेक्टर 151 ग्रेटर नोएडा के रहने वाले 45 वर्षीय मुकेश सिंह अपनी कार से परी चौक से सेक्टर 148 की ओर सर्विस रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक दूसरी कार से उनकी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतना जोरदार था कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

End of Feed