ग्रेटर नोएडा

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर इन वाहनों की नो एंट्री

Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल शो का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Traffic Advisory: ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट को लेकर गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इसको लेकर कई रूटों में बदलाव किए गए हैं, ताकि इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले वीआईपी लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़े। बता दें कि इस कार्यक्रम में कई वीआईपी लोगों को आना है, जिस वजह से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत कई सड़कों पर भारी मालवाहक और हल्के मालवाहक वाहनों को बैन कर दिया गया है।

कब से कब तक कार्यक्रम का आयोजन

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 का आयोजन हो रहा है। इस शो में देश भर से वीआईपी और वीवीआईपी लोग आएंगे, जिस वजह से ट्रैफिक जाम लगने की संभावना है और इससे निपटने के लिए ये तैयारियां की गई हैं। इस दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे समेत कई रास्तों को 24 से 29 सितंबर तक रोजाना सुबह सात से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा।

इन वाहनों को मिलेंगी छूट

इस दौरान इमरजेंसी सेवा में लगे वाहनों को इनसे छूट रहेंगी। जैसे दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति जैसे वाहनों को इन मार्ग पर चलने दिया जाएगा। ट्रैफिक एडवाइजरी में बताया गया कि चिल्ला बॉर्डर-दिल्ली से चिल्ला रेड लाइट से आने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने आगे की ओर जा सकेंगे।

कई रास्ते डायवर्ट

इसके साथ ही डीएनडी बॉर्डर-दिल्ली से डीएनडी (बॉर्डर) से आने वाली गाड़ियां डीएनडी टोल प्लाजा से यू-टर्न लेकर एनएच-09/24 से एनएच-91 व ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर आगे की ओर बढ़ेगी। वहीं, यमुना एक्सप्रेस-वे-जेवर टोल की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को जेवर टोल से पहले ही अलीगढ़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article