यमुना एक्सप्रेसवे पर आपस में टकराई तीन गाड़ियां, चार लोगों की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर

यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को तीन गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Yamuna Expressway Accident: यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत 161 माइलस्टोन के पत्थर के पास हुआ है।

Accident image

सांकेतिक फोटो।

आपस में तीन वाहनों की टक्कर

पुलिस के अनुसार, दो कारें और एक कैंटर आपस में टकरा गए। हादसे में चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

End of Feed