ग्रेटर नोएडा में विश्व पर्यावरण एक्सपो के चलते ये रास्ते रहेंगे प्रभावित, बाहर जाने से पहले देखें Traffic Advisory

विश्व पर्यावरण एक्सपो (WEE 2025) का छठा संस्करण 4 से 6 जून तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के चलते शहर के यातायात में परिवर्तन किया गया है, जिससे सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे में यहां पर देखें ट्रैफिक एडवाइजरी।

Greater Noida Traffic Advisory: विश्व पर्यावरण एक्सपो (WEE 2025) का छठा संस्करण आज यानी 4 जून बुधवार से इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, नॉलेज पार्क II, ग्रेटर नोएडा में शुरू होने जा रहा है। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 4 से 6 जून, 2025 तक चलेगा, जिसे एक्सपो ग्रीन सोसाइटी ऑफ इंडिया और इंडियन एग्जीबिशन सर्विसेज संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं। इस एक्सपो में प्रमुख मंत्रालयों, सरकारी विभागों और व्यापार संगठनों का सहयोग रहेगा। इसके उद्घाटन समारोह में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहेंगे।

Greater Noida Traffic Advisory

ग्रेटर नोएडा ट्रैफिक एडवाइजरी

शहर का यातायात रहेगा प्रभावित

इस कार्यक्रम में ढेरों लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, जिसकी वजह से शहर का यातायात प्रभावित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, आयोजन को मद्देनजर रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के सुगम आवागमन के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था की है। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चेक करें।

End of Feed