ग्रेटर नोएडा

Greater Noida में अब नहीं होगी पार्किंग की दिक्कत, 12 स्टेशनों के बाहर शुरू होगी Parking

मई से ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन के 12 स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा शुरू की जाएगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। चार मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा के लिए एजेंसी का चयन भी हो चुका है।

Image

ग्रेटर नोएडा के 12 स्टेशनों के बाहर पार्किंग सुविधा शुरू होगी

मई से ग्रेटर नोएडा मेट्रो लाइन के 12 स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा शुरू की जाएगी। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। चार मेट्रो स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा के लिए एजेंसी का चयन भी हो चुका है। NMRC के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एक्वा लाइन पर कुल 21 मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें से 16 स्टेशनों पर पार्किंग सुविधा शुरू करने की योजना बनाई गई है। चार स्टेशनों के लिए पहले ही एजेंसी का चयन हो चुका है, जबकि अन्य 12 स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

टेंडरों के लिए 6 मई तक आवेदन मंगवाए गए हैं। कोई भी एजेंसी एक या सभी पार्किंग सुविधाओं के लिए आवेदन कर सकती है, लेकिन प्रत्येक मेट्रो स्टेशन के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। औसत के हिसाब से, प्रत्येक मेट्रो स्टेशन का वार्षिक टर्नओवर 25 लाख रुपये रखा गया है, और आवेदन केवल इससे अधिक टर्नओवर पर किए जा सकते हैं। मई में एजेंसी का चयन पूरा कर लिया जाएगा।

इन 12 स्टेशनों पर शुरू होगी पार्किंग सेवा

जानकरी के अनुसार, एनएमआरसी द्वारा एक्वा लाइन पर स्थिति सेक्टर-76, 101, एनएसईजेड, सेक्टर-83, 137, 143,144, 145, सेक्टर-147, सेक्टर 148, परी चौक और सेक्टर डेल्टा-1 स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है।

इन स्टेशनों पर शुरू पार्किंग सेवा

बाकी बचे पांच स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम है, इस नाते उन स्टेशनों पर फिलहाल पार्किंग सुविधा शुरू करने की कोई योजना नहीं है। हाल ही में सेक्टर-51, 142, अल्फा वन और 146 स्टेशनों पर पार्किंग सेवाएं शुरू की गई हैं। इन जगहों पर डिजिटल बूम बैरियर सहित अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। जल्द ही एक एंड्रॉयड आधारित मोबाइल ऐप भी शुरू किया जाएगा। इस ऐप के जरिए लोग पार्किंग क्षेत्र में ऑटोमेटिक बैरियर के पास पहुंचने पर आने-जाने का समय देख सकेंगे और ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। साथ ही, नकद भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन पर बनेगी मल्टीस्टोरी पार्किंग

एनएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक, इस लाइन पर राइडरशिप धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिसके चलते अन्य स्टेशनों पर भी पार्किंग की जरूरत महसूस होने लगी है। सेक्टर अल्फा-1 मेट्रो स्टेशन पर वाहनों के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जहां एक हजार से अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। ये मेट्रो स्टेशन क्षेत्र के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक है, जहां बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। पार्किंग के निर्माण से न केवल मेट्रो यात्रियों को बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आने वाले लोगों को भी वाहन पार्क करने में आसानी होगी।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article