ग्रेटर नोएडा की नामी सोसायटी में घुसे दबंग, युवक के साथ की जमकर मारपीट, सामने आया वीडियो

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की एक नामी सोसायटी में कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की है। इस घटना की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में आए दिन मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। यहां दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इनमें पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज - 1 से सामने आया है। यहां कार सवार दबंगों ने एक युवक पर हमला कर दिया और उसकी जमकर पिटाई की। इस घटना से पूरी सोसायटी में हड़कंप मच गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज-1 में युवक के साथ मारपीट के मामले की सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना से संबंधित जानकारी एकत्रित करने की कोशिश कर रही है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। पीड़ित और घटना के दौरान मौजूद लोगों के मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दबंगों ने युवक पर किस कारण हमला किया था। नोएडा के मीडिया सेल ने बताया कि इस मामले में थाना बिसरख में अभियोग दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

End of Feed