ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस और आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 135 पेटी विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और आबकारी विभाग ने विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। जिसमें करीब 135 पेटी विदेशी शराब मिली है। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 20 लाख रुपये हैं।

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का जखीरा पकड़ा है। टीम को एक ट्रक से करीब 135 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। जिसकी कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।

अवैध रूप से बिहार ले जा रहे थे शराब

दादरी पुलिस और आबकारी विभाग ने लुहारली टोल प्लाजा से इस ट्रक को पकड़ा है। जिसमें तस्करों ने विदेशी शराब को खुफिया तरीके से छिपाया हुआ था। तस्कर इस शराब के जखीरे को अवैध रूप से बिहार ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही पुलिस और आबकारी विभाग ने इस ट्रक को पकड़ लिया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से अवैध हथियार और चोरी किया हुआ एक ट्रैक्टर भी बरामद हुआ है। बदमाशों ने इस ट्रैक्टर को 20 जनवरी की रात को थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला से चोरी किया गया था। पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के थाना सूरजपुर पुलिस मोजर बीयर गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की चोरी किया गया ट्रैक्टर इस समय रेलवे लाइन के किनारे जा रही सड़क के पास जंगल में खड़ा है और इसे चोरी करने वाले अपराधी भी वहां मौजूद हैं। ज जो ट्रैक्टर को कहीं ले जाने की फिराक में है।

पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश घायल

सूचना मिलते ही पुलिस की तुरंत कार्रवाई करते हुए रेलवे लाइन के किनारे जंगल में पहुंची। जहां बदमाशों ने पुलिस को देखते ही टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली दो बदमाश को लग गई और वो घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान मैनपुरी निवासी आकाश और धनबीर उर्फ गब्बर के तौर पर हुई है। पुलिस ने एक बदमाश पुष्पेंद्र निवासी मैनपुरी को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article