ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में करोड़ों की जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर रजिस्ट्री कराने वाले गैंग का खुलासा, सात गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में फर्जी कागजात पर जमीन रजिस्ट्री कराने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसका खुलासा किया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना पुलिस ने फर्जी कागजात के आधार पर जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमीन का सौदा 2.38 करोड़ रुपए में तय किया गया था। जमीन बेचने वाले फर्जी जमीन के मालिक और उनकी नकली मां को लेकर रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे। पहचान सामने आने पर आरोपी फरार हो गए। हालांकि, उन्होंने खरीदार से 21 लाख रुपए पहले ही ले लिए थे। पीड़ित ने अपने साथ हुए फर्जीवाड़े की रिपोर्ट जेवर थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

सात आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया नीटू, जयवीर सिंह, भूरा कुमार, सौरभ कुमार, पिन्कू उर्फ देवीचरण, राहुल भाटी और प्रथम भाटी को गिरफ्तार किया गया। एक आरोपी रिंकू फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। करीब 20 लाख रुपए उसके पास हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.07 लाख रुपए, 7 मोबाइल, एक-एक फर्जी आधार और पैन कार्ड के अलावा कैंसिल चेक भी बरामद हुआ।

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी

पुलिस ने बताया कि 24 जून को रबुपुरा थाना क्षेत्र के कानपुर गांव में 14 बीघा जमीन के बैनामे के लिए गौतम सिंह अपने साथी योगेश शर्मा और हरियाणा निवासी खरीदार मधुर गोयल, हार्दिक गोयल के साथ जेवर के रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे थे। अभियुक्तों ने जमीन की कीमत 17 लाख रुपए प्रति बीघा तय की थी। इसकी कुल कीमत 2.38 करोड़ रुपए थी। क्रेता ने 15 लाख रुपए आरटीजीएस के माध्यम से वैभव के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। वहीं, 20 अप्रैल को 6 लाख रुपए नगद दिए गए थे।

24 जून को रजिस्ट्री के दौरान पता चला कि जमीन विक्रेता की मां असली नहीं है। यह बात सुनकर सभी आरोपी फरार हो गए। बाद में पता चला कि जमीन के असली मालिक वैभव और उसकी मां के रूप में नकली लोग रजिस्ट्री करवाने पहुंचे थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article