ग्रेटर नोएडा

सीमा और सचिन की महाकुंभ में आस्था, संगम में चढ़ाएंगे 51 लीटर दूध

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की महाकुंभ के प्रति गहरी आस्था देखने को मिली है। उन्होंने और उनके पति सचिन मीणा ने संगम में 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाने का संकल्प लिया है। बता दें कि गर्भावस्था के चलते वे खुद महाकुंभ में शामिल नहीं हो पा रही हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

पाकिस्तान से आए सीमा हैदर की महाकुंभ के प्रति भक्ति देखने को मिल रही है। गर्भावस्था के कारण खुद महाकुंभ नहीं जा पा रही हैं, लेकिन उन्होंने और उनके पति सचिन मीणा ने संगम में 51 लीटर गाय का दूध चढ़ाने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मन्नत पूरी हुई, जिस वजह से वह महाकुंभ में दूध भेजेंगे।

सीमा ने मांगी थी मन्नत

बता दें कि सीमा और सचिन ने कुछ समय पहले एक मन्नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर उन्होंने महाकुंभ में दूध चढ़ाने का संकल्प लिया था। सीमा ने कहा कि गर्भवती होने की वजह से उनके लिए महाकुंभ जाना मुश्किल है, लेकिन वह लगातार टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से महाकुंभ का दर्शन कर रही हैं।

एपी सिंह लेकर जाएंगे दूध

सीमा और सचिन अपने वकील एपी सिंह के माध्यम से यह दूध कुंभ मेले में भेजेंगे। फिलहाल, सीमा की देखभाल के कारण सचिन भी महाकुंभ नहीं जा पा रहे हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article