ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में तेंदुआ या बिल्ली? चलाया गया सर्च ऑपरेशन, DFO ने की खास अपील

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में तेंदुआ होने की आशंका पर वन विभाग ने देर रात सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान लोगों को अकेले बाहर निकलने से बचने की अपील की गई है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है हैं। यहां एक सोसाइटी में तेंदुआ होने की आशंका जताई गई है। जिसके बाद से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। दहशत के माहौल के बीच लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। तेंदुआ होने की आशंका पर वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने देर रात सर्च अभियान चलाया। स्थिति को समझते हुए लोगों से अकेले बाहर न निकलने की अपील की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि यह मामला ग्रेटर नोएडा की CRS सबमिलिस सोसाइटी की है।

Greater Noida News

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में तेंदुआ या बिल्ली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अफवाहों पर न दें ध्यान

वन विभाग की टीम ने सोसायटी के कॉमन एरिया, पार्किंग, पार्क और अन्य संभावित स्थानों की गहन जांच की। वन विभाग के डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के दौरान मिले पैरों के निशान लैपर्ड के नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के पाए गए। वीडियो और पगमार्क्स के आधार पर पुष्टि हुई कि यह महज एक जंगली बिल्ली थी, जो पास के जंगल से भटककर सोसायटी में आ गई थी। उन्होंने सोसायटी वासियों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से अपने कामकाज जारी रखें। हालांकि, इस घटना ने लोगों में वन्य जीवों की उपस्थिति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग की टीम लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके।

End of Feed