ग्रेटर नोएडा

बेटी की लव मैरिज से नाराज था परिवार; हत्या के बाद अंतिम संस्कार करने का आरोप; पुलिस ने 3 घंटे में कुछ यूं सुलझाया केस

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस पूरे मामले में घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल तीन घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया।

Image

क्राइम सीन

Photo : iStock

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक परिवार ने अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही पिता और पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने मात्र तीन घंटे के भीतर 23 वर्षीय युवती की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बिसरख क्षेत्र के ग्राम चिपियाना निवासी नेहा (23) का सूरज नामक युवक से प्रेम संबंध था, जो बेसलौटा, थाना बाबूगढ़ छावनी, हापुड़ का रहने वाला है।

हत्या के बाद शव का किया अंतिम संस्कार

नेहा के परिवार वालों को इस रिश्ते से आपत्ति थी, जिसके चलते उन्होंने उसे सूरज से मिलने से मना कर दिया था। इसके बावजूद, 11 मार्च को नेहा और सूरज ने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में चोरी-छिपे शादी कर ली। जब नेहा के पिता भानु राठौर और भाई हिमांशु को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने अगले ही दिन 12 मार्च की सुबह नेहा की हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

3 घंटे में पुलिस ने कुछ यूं सुलझाई गुत्थी

इस पूरे मामले में घटना की जानकारी मिलने के बाद बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल तीन घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतका के पिता भानु और भाई हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि जब पिता-पुत्र को नेहा के विवाह के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे मारने की योजना बनाई और उसके बाद सुबह उसकी हत्या कर उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस तक पहुंचा दी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article