Greater Noida: दादरी बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, कम विजिबिलिटी के कारण कई वाहनों की टक्कर

ग्रेटर नोएडा में कोहरे की वजह से भीषण सड़क हादसा हो गया। दादरी बाईपास पर कम विजिबिलिटी की वजह से कई वाहनों की टक्कर हो गई। इसमें दो लोग घायल हुए हैं।

ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर बुधवार सुबह कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। कम विजिबिलिटी के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए, जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक मैक्स वाहन और एक कैंटर की टक्कर हुई। कम विजिबिलिटी के कारण पीछे से आ रहे अन्य वाहन भी इस हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा बिसाहड़ा फ्लाईओवर से बुलंदशहर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुआ।

GN accident

घटनास्थल की तस्वीर।

दो लोग घायल

घटना की सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

End of Feed