ग्रेटर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर में रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस छलकाए जा रहे थे जाम, तभी आ धमकी पुलिस

गौतमबुद्ध नगर के एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब का कारोबार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

नोएडा के एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की। रेस्टोरेंट में छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में शराब बरामद की गई। मामले में रेस्टोरेंट संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

कहां चल रहा था अवैध धंधा?

जानकारी के मुताबिक नोएडा थाना सेक्टर 142 इलाके में बने 'सरपंच बाग' नाम के रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। लोगों को तरह-तरह के डिस्काउंट और ऑफर के जरिए लालच दिया जा रहा था।

पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

'सरपंच बाग' रेस्टोरेंट के नाम पर अवैध रूप से बार संचालित हो रहा था। इसके लिए आबकारी विभाग से कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। जब नोएडा आबकारी विभाग को इसकी सूचना मिली तो रविवार रात को पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में बियर और शराब बरामद की गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

आबकारी विभाग ने बार संचालक समेत चार पर मुकदमा दर्ज करवाया है, जिनकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार किए गए तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। रेस्टोरेंट कब से संचालित हो रहा था, यहां पर अवैध शराब कब से पिलाई जा रही थी, पुलिस इन सब की जांच में जुटी हुई है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें