People Stuck in Lift: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक लिफ्ट फंस गई। इस लिफ्ट में नौ लोग सवार थे, जिनमें छह बच्चियां शामिल थी। बताया गया कि करीब आधे घंटे तक लिफ्ट फंसी रही, लेकिन मदद नहीं मिली। वहीं, इतनी देर तक लिफ्ट फंसे रहने से अंदर मौजूद लोगों को घबराहट महसूस होने लगी। लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार अलार्म बजाया, लेकिन मदद नहीं मिली। इससे लिफ्ट के अंदर फंसी बच्चियां ज्यादा डर गई।
आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी
जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा के आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के टावर सी का बताया जा रहा है। इन बच्चियों को कन्या भोजन के लिए बुलाया गया था और कन्या भोजन के बाद ये सभी बच्चियां अपने घर जा रही थी, तभी रास्ते में ही लिफ्ट अटक गई। लिफ्ट में करीब आधे घंटे तक सभी लोग फंसे रहे। इनमें छह बच्चियां और उनके परिजन शामिल हैं।
पहले भी कई ऐसे मामले आए सामने
बता दें कि ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट अटकने या लिफ्ट फंसने की कई खबर सामने आ चुकी है। कई मामलों में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। वहीं, अन्य जगहों पर लिफ्ट में फंसने से कई बार लोगों की मौत तक हुई है। ऐसे में लिफ्ट में लोगों का फंसना बहुत बड़ी बात है। ऐसे में कोई बहुत बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।
