सावधान! नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया फर्जी ज्वैलर, असली सोने की कीमत लेकर नकली ज्वैलरी पकड़ाता था

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने त्योहारों के मौसम में नकली सोने-चांदी के जेवर बेचकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर ज्वैलर पंकज कपूर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी असली के नाम पर नकली जेवर बेचता था और गिरवी रखे सोने को भी धोखे से बदल देता था। पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में नकली आभूषण और नकदी भी बरामद की है।

त्योहारों का मौसम है। अभी नवरात्र और दुर्गा पूजा की धूम है और फिर धनतेरस, दिवाली और छठ की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। ऐसे में लोग बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात की खरीददारी करते हैं। अक्सर इस दौरान लोग सोने-चांदी के जेवरात की खरीददारी करते समय थोड़ी जल्दबाजी और लापरवाही भी करने लगते हैं। ऐसे ही मौके का फायदा शातिर उठाते हैं। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर ज्वैलर को पकड़ा है, जो ननकली सोने व चांदी के आभूषण बेचकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करता है।

Noida-Fake-Jweller

पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया फर्जी ज्वैलर

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर पुलिस में सर्विलांस टीम ने असली बताकर नकली सोने के जेवरात बेचने वाले फर्जी ज्वैलर को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ज्वैलर के कब्जे से सोने व चांदी के नकली जेवर, सिक्का, नकली मूर्तियां और एक इलेक्ट्रॉनिक टैग प्रिंटर मशीन व नकद रुपये भी बरामद किये हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फर्जी ज्वैलर पंकज कपूर के खिलाफ 10 मुकदमे मिले हैं।

End of Feed