ग्रेटर नोएडा

Noida Airport पर उतरा इंडिगो का विमान, रनवे पर गूंजी आवाज; देखें पहली झलक

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ट्रायल शुरू हो चुका है। एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो विमान उतारा गया है। यह ट्रायल प्रक्रिया 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक फ्लाइट का संचालन हो सकता है।

Image

Noida Airport पर उतरा इंडिगो का विमान,

Photo : ANI

Noida International Airport: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे का कार्य पूरा होते ही सोमवार को ट्रायल किया गया। जेवर हवाई अड्डे के 3900 मीटर लंबे और 60 मीटर चौड़े रनवे का 9 दिसंबर यानी सोमवार को ट्रायल किया गया है। एयरपोर्ट के रनवे पर इंडिगो विमान उतारा गया है। दमकल की गाड़ियों ने पानी की बौछारों से विमान का स्वागत किया। विमान ने रनवे के कई चक्कर लगाए। इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। प्लेन के रनवे पर उतरते ही लोगों ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। यह ट्रायल प्रक्रिया 15 दिसंबर तक जारी रहेगी। रनवे पर मार्किंग और लाइटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से अप्रैल 2025 में वाणिज्यिक फ्लाइट का संचालन हो सकता है। यानी यात्री अगले साल से फ्लाइट लेकर दूसरे शहरों तक यात्रा कर सकेंगे।

23 साल बाद सपना हुआ साकार

ट्रायल के बाद इतिहास में आज का दिन दर्ज हो गया। ट्रायल के लिए रनवे पर वैलिडेशन फ्लाइट उतारा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2001 में जेवर में एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन, 23 साल बाद उड़ान का सपना पूरा हुआ है। रनवे ट्रायल के बाद एयरड्रोम लाइसेंस के लिए डीजीसीए में आवेदन किया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि कमर्शियल ट्रायल लैंडिंग से पहले डीजीसीए अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी करता है, जिसके बाद रनवे पर विमान की लैंडिंग और टेक ऑफ की ट्रायल प्रक्रिया पूरी होती है। एयरपोर्ट पर कैट-1 और कैट-3 उपकरण लग चुके हैं, जो घने कोहरे में भी विमान की ऊंचाई और दृश्यता की जानकारी देते हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article