ग्रेटर नोएडा

Noida Airport से कब शुरू होंगी उड़ानें? आ गई तारीख; यात्रियों के लिए बनाए गए 6 हाईटेक एयरोब्रिज

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें अप्रैल में शुरू होने वाली थीं, लेकिन ऐसा लगता है कि यात्रियों को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। अब 15 मई तक उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। एयरपोर्ट में छह अत्याधुनिक एयरोब्रिज होंगे।

Image

(सांकेतिक फोटो)

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अप्रैल में कमर्शियल विमानों का उड़ान मुश्किल है। टर्मिनल बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। पहले फेस में यहां 9 एयरोब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जबकि कुल 10 एयरोब्रिज बनाए जाने हैं। मुख्य सचिव एयरपोर्ट निर्माण की दोबारा समीक्षा कर सकते हैं। 15 मई तक कमर्शियल सेवा शुरू करने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद एयरपोर्ट निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। एयरोब्रिज एक ढका हुआ रास्ता है, जो टर्मिनल से विमान के दरवाजे तक यात्रियों को ले जाता है।

हालांकि, टर्मिनल का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन इंटरनेशनल टर्मिनल में कुछ महीने और लगेंगे। एयरपोर्ट पर पुलिस थाना बनाने के लिए 1000 वर्ग मीटर जमीन प्रस्तावित है।यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मुफ्त में जमीन देने से मना कर दिया है।

एयरोब्रिज यात्रियों को टर्मिनल से विमान तक पहुंचाने में मदद करेगा। हालांकि, इंटरनेशनल टर्मिनल में देरी हो रही है, जिससे पहले दिन से इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा शुरू होना मुश्किल है। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर पुलिस थाना बनाने के लिए 1000 वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता है, लेकिन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने मुफ्त में जमीन देने से मना कर दिया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article