UPITS-2025 में स्टार्टअप और बिजनेस आइडियाज का जोरदार प्रदर्शन; योगी सरकार की पहल से युवाओं को मिले नए अवसर

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS-2025) के तहत आयोजित सीएम युवा कॉनक्लेव के दूसरे दिन युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों छात्रों ने स्टॉल्स का भ्रमण कर इनोवेटिव स्टार्टअप्स और बिजनेस आइडियाज की जानकारी ली। यह आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

UPITS 2025 Youth Conclave: UPITS-2025 के अंतर्गत आयोजित सीएम युवा कॉनक्लेव के दूसरे दिन युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। हजारों छात्र-छात्राएं विभिन्न स्टॉल्स पर पहुंचे और नए व्यापार विचारों व नवाचारों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। फिरोजाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, गौतमबुद्ध नगर, मैनपुरी और मथुरा सहित एनसीआर के लगभग 1500 युवाओं ने इस प्रदर्शनी का भ्रमण किया। युवाओं ने 2000 से अधिक बिजनेस से जुड़ी पूछताछ की। ओसियान इंटरप्राइजेज के कॉरपोरेट गिफ्टिंग स्टॉल पर 125 से अधिक छात्रों ने गहरी रुचि दिखाई। इसके अलावा क्यूटीएम, ग्रिप इंटरनेशनल, प्रॉस्पर ग्रुप और कोशिश सस्टेनेबल सॉल्यूशंस जैसे मशीनरी आपूर्तिकर्ता स्टॉल्स पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही।

UPITS 2025 Youth Conclave (Photo: UPITS Website)

यूपीआईटीएस 2025 युवा सम्मेलन (फोटो: यूपीआईटीएस वेबसाइट)

स्टार्टअप और फूड ब्रांड्स बने आकर्षण का केंद्र

कॉनक्लेव के दौरान 20 से अधिक बी2बी मीटिंग्स का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. गैराज, मिस्टर सैंडविच, धोबीलाइट, अर्द्धसैनिक कैंटीन और अमूल इंडिया जैसे स्टार्टअप्स व ब्रांड्स ने छात्रों के समक्ष अपने व्यापार मॉडल प्रस्तुत किए। विशेषज्ञों ने उद्यमिता और स्टार्टअप की शुरुआत से जुड़ी बारीक जानकारियां साझा कीं, जिससे युवाओं को काफी मार्गदर्शन मिला।

End of Feed