Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा में पेपर स्ट्रॉ बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 में स्थित पेपर स्ट्रॉ बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लग गई। जब तक आग मिलने की सूचना मिली तब तक आग पूरी कंपनी में फैल चुकी थी। दमकल की 15 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। लेकिन कंपनी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में देर रात भीषण आग लग गई। यह घटना उद्योग विहार में स्थित एक कंपनी की है। यह आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस बड़े अग्निकांड में किसी भी तरह की जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार, यह कंपनी मुख्य रूप से पेपर के फ्रूटी पाइप यानी स्ट्रॉ बनाने का काम करती थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Greater Noida Fire

ग्रेटर नोएडा में पेपर स्ट्रॉ बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

आग बुझाने के लिए पहुंची दमकल की 15 गाड़ियां

सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें देर रात करीब 3:00 बजे मिली थी। चूंकि उन्हें सूचना मिलने में देरी हो गई थी। आग तब तक कंपनी के एक बड़े हिस्से में फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में आग बुझाने के लिए कुछ ही गाड़ियों को भेजा गया था। लेकिन बाद में आग की भयावहता को देखते हुए आसपास से करीब 15 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकलकर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि आग लगने के समय कंपनी के अंदर कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं था।

End of Feed