ग्रेटर नोएडा

ग्रेनो वेस्ट के लिए सिरदर्दी, चालू होगा चारमूर्ति अंडरपास के दूसरे छोर का काम; पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

अब 6 अक्टूबर से कार्य समाप्ति तक तिगरी (गाजियाबाद) से किसान चौक आने वाले मार्ग पर अण्डरपास खुदाई का कार्य कराया जाएगा। लिहाजा इस काम को कंपलीट होने तक ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने तिगरी से किसान चौक आने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर यातायात को सर्विस मार्ग पर डायवर्ट करने की एडवाइजरी जारी की है।

Image

चारमूर्ति अंडरपास निर्माण के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) के गौर चौक पर गौर सिटी-1 और गौर सिटी-2 सहित गाजियाबाद जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियां होने वाली हैं। निर्माणाधीन अंडरपास के अंतिम चरण का काम शुरू होने जा रहा है। अंडरपास का गौर चौक से सूरजपुर की ओर का निर्माण पूरा हो चुका है। अब गौर चौक से तिगरी गाजियाबाद की ओर जाने वाले रास्ते पर अंडरपास के दूसरे हिस्से की खुदाई और निर्माण कार्य पूरा होना है, ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी किया है। निर्माण कार्य के शुरू होने से पूरा होने तक सुबह 8-11 बजे तक और शाम को 6 से 9 बजे तक भीषण जाम की समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे बदली परिस्थितियों में पुलिस ने अपील की है कि वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करें।

कब से शुरू होगी अंडरपास की खुदाई

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जाम की समस्या का समाधान करने के लिए कवायत तेज है। चारमूर्ति चौक पर अंडरपास निर्माणाधीन है, लेकिन अब 6 अक्टूबर से कार्य समाप्ति तक तिगरी (गाजियाबाद) से किसान चौक आने वाले मार्ग पर अण्डरपास खुदाई का कार्य कराया जाएगा। लिहाजा इस काम के कंपलीट होने तक ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने तिगरी से किसान चौक आने वाले मुख्य मार्ग को बंद कर ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डायवर्ट करने की एडवाइजरी जारी की है। वाहनों को पास करने के लिए तिगरी से किसान चौक मार्ग पर दोनो ओर सर्विस लेन को मुख्य मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जायेगा।

इस रास्ते का करें प्रयोग

गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि वाहन चालक तिगरी से किसान चौक की ओर आने वाली सर्विस लेन से अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे। इसके लिए वनवे ट्रैफिक रहेगा। किसान चौक से तिगरी जाने वाले रास्ते पर सर्विस लेन को मुख्य मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article