ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Crime: खाकी वर्दी हुई शर्मसार, रिश्वत लेते दरोगा हुआ गिरफ्तार, रिश्वत लेने की वजह भी है हैरान करने वाली

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 04:45 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक कोतवाली में तैनात दरोगा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई । दरोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा लिया गया। एक मामले की विवेचना के दौरान आरोपी दरोगा ने पूर्व नेवी कमांडर से चार लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने मामले में छानबीन करते हुए कार्रवाई की है।

Image

गौतमबुद्धनगर पुलिस का दरोगा चार लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की ईकोटेक-वन कोतवाली में तैनात था दरोगा
  • पूर्व नेवी कमांडर से मांगी थी चार लाख की रिश्वत
  • आरोपी दरोगा को किया गया बर्खास्त, केस दर्ज


Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के ईकोटेक-वन कोतवाली में तैनात एक दारोगा ने पूर्व नेवी कमांडर से रिश्वत की मांग की थी। पूर्व कमांडर के की ओर से की गई शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने दारोगा गुलाब सिंह राजपूत को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। दारोगा के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। आरोपित दारोगा को बर्खास्त भी कर दिया गया है।

बता दें कि, 2019 बैच के दारोगा गुलाब सिंह ईकोटेक-वन कोतवाली में तैनात थे। वह कोतवाली में दर्ज एक प्रकरण की विवेचना कर रहे थे। विवेचना के दौरान उन्होंने नेवी के पूर्व कमांडर राजीव सरदाना से लाखों रुपये की रिश्वत की मांगी की थी। बाद में चार लाख रुपये में बात तय हो गई थी। राजीव ने प्रकरण की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम जांच कर रही थी।

ऐसे पकड़ा गया घूसखोर दरोगा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रिश्वत का पैसा देने की बात तय की गई थी। दारोगा ने राजीव को सूरजपुर में एक स्थान पर पैसा लेने के लिए बुलाया था। राजीव ने मामले की जानकारी एंटी करप्शन को पहले ही दे दी थी। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत के रूप में दी जाने वाली रकम पर एक निशान लगा दिए थे। साथ ही उनके नंबर भी पहले ही नोट कर लिए थे। दारोगा के ओर से बताए गए स्थान पर एंटी करप्शन की टीम पहले से ही पहुंच गई थी। कुछ देर बाद दारोगा भी वहां पहुंच गया। दारोगा से कुछ देर बात करने के बाद राजीव ने उसे चार लाख रुपये नकद दिए। इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दारोगा को रंगेहाथ दबोच लिया। दारोगा ने अपने आप को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी।

दरोगा को बर्खास्त कर मामले की जांच शुरू

बता दें कि, दारोगा को पकड़ने के बाद टीम के सदस्यों ने प्रकरण की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी थी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि, मामले में आरोपित दारोगा गुलाब सिंह के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। आरोपित को बर्खास्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही पूरे प्रकरण के जांच का आदेश दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article