Farmers Protest: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में किसानों के धरना प्रदर्शन से उद्योग-धंधे प्रभावित, घंटों तक जाम में फंसे लोग

Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में किसानों के धरना-प्रदर्शन के कारण शहर का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। प्रदर्शन स्थल के आसपास लगे जाम के कारण स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और कार्यालय जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Farmers Protest: उत्तर प्रदेश के नोएडा में किसानों के धरना-प्रदर्शन की वजह से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्ची को स्कूल और कर्मचारियों को अपने कार्यालय पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धरना-प्रदर्शन की वजह से लगे जाम में एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही और उद्योग धंधों को कच्चे माल की समय पर आपूर्ति नहीं हो सकी, जिसकी वजह से करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ। जाम में फंसे लोग पुलिस से भी उलझते नजर आए।

farmers protest

फाइल फोटो।

उद्योग-धंधे बुरी तरह से प्रभावित

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने कहा कि किसानों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन के कारण करीब तीन दिन से उद्योग धंधे चौपट हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह पर किसानों के धरने की वजह से अवरोधक लगे हुए हैं, जिसकी वजह से उद्योग धंधों में काम करने वाले मजदूर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं।

End of Feed