Greater Noida के जीरो प्वाइंट पर किसानों का जमावड़ा, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट; इन रास्तों का न करें इस्तेमाल

Greater Noida Traffic: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर आज किसान संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे देखते हुए परी चौक और आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव रह सकता है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

Greater Noida Traffic: किसानों की समस्याएं अभी सुलझी नहीं है। अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखने के लिए किसान एक बार फिर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार (30 दिसंबर) को किसान संगठन द्वारा ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम है। किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते परी चौक और उसके आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होगी। जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। अगर आप भी परी चौक या आसपास के मार्गों का प्रयोग अपने गंतव्यों पर पहुंचने के लिए करते हैं तो बाहर जाने से पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान जरूर चेक करें।

Greater Noida Traffic

किसानों का धरना प्रदर्शन आज, परी चौक पर जाम लगने की संभावना

जाम से बचने के लिए करें मेट्रो का प्रयोग

दिल्ली से गौतमबुद्ध नगर आने-जाने वाले यात्री जो परी चौक और आस पास के मार्गों का प्रयोग करते हैं उन्हें असुविधा से बचने के लिए सड़क मार्ग की जगह मेट्रो का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

End of Feed