ग्रेटर नोएडा

Greater Noida के जीरो प्वाइंट पर किसानों का जमावड़ा, वाहनों के लिए रूट डायवर्ट; इन रास्तों का न करें इस्तेमाल

Greater Noida Traffic: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर आज किसान संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे देखते हुए परी चौक और आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव रह सकता है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है।

Image

किसानों का धरना प्रदर्शन आज, परी चौक पर जाम लगने की संभावना

Photo : iStock

Greater Noida Traffic: किसानों की समस्याएं अभी सुलझी नहीं है। अपनी समस्याओं को सरकार के सामने रखने के लिए किसान एक बार फिर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार (30 दिसंबर) को किसान संगठन द्वारा ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम है। किसानों के धरना प्रदर्शन के चलते परी चौक और उसके आसपास के मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होगी। जाम की स्थिति से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। अगर आप भी परी चौक या आसपास के मार्गों का प्रयोग अपने गंतव्यों पर पहुंचने के लिए करते हैं तो बाहर जाने से पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी डायवर्जन प्लान जरूर चेक करें।

जाम से बचने के लिए करें मेट्रो का प्रयोग

दिल्ली से गौतमबुद्ध नगर आने-जाने वाले यात्री जो परी चौक और आस पास के मार्गों का प्रयोग करते हैं उन्हें असुविधा से बचने के लिए सड़क मार्ग की जगह मेट्रो का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक एडवाइजरी

  • चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहन सेक्टर 14ए फ्लाईओवर से गोल चक्कर चौक सेक्टर 15 होकर संदीप पेपर मिल चौक, झुंजपुरा चौक से आगे जा सकते हैं।
  • डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले यात्री फिल्म सिटी फ्लाईओवर से सेक्टर 18 होकर एलिवेटेड रोड का प्रयोग करते हुए आगे जाएंगे।
  • कालिंदी बॉर्डर दिल्ली से आने वाले वाहन महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर 37 होकर आगे जाएंगे।
  • नोएडा से ग्रेटर नोएडा सूरजपुर की ओर जाने वाले वाहन परी चौक की बजाए गलगोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोल चक्कर से शारदा गोल चक्कर एलजी गोल चक्कर से होकर आगे जा सकते हैं।
  • नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहन चालक यमुना एक्सप्रेसवे का प्रयोग कर जेवर टोल से खुर्जा की ओर से जहांगीरपुर (फलैदा कट) से नीचे उतरकर गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय से पुस्ता तिराहा से होंडा सीएल चौक होते हुए सिरसा गोल चक्कर से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से डासना होते हुए आगे जाएंगे।
  • पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से उतरकर सिरसा, परी चौक होते हुए दिल्ली जाने वाले वाहन सिरसा की बजाए दादरी अथवा डासना होकर आगे जाएंगे।
  • सूरजपुर दुर्गा टॉकीज की ओर से नोएडा जाने वाले वाहन चालक परी चौक ट्रैफिक का दबाव होने के कारण एलजी गोल चक्कर से शारदा गोल चक्कर एक्सपो मार्ट गोल चक्कर, आईएफएस विला गोल चक्कर होते हुए आगे जाएंगे।
  • सूरजपुर दुर्गा टॉकीज से सिरसा जाने वाले वाहन अल्फा कॉमर्शियल से बाएं लेकर 130 मीटर मार्ग का उपयोग कर सिरसा के लिए आगे बढ़ेंगे।
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article