Greater Noida News: अवैध निर्माण के खिलाफ चला बुलडोजर, करोड़ों की जमीन होगी मुक्त

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने के फैसला लिया गया था। धारा दस के नोटिस भी जारी किया गया था। ओएसडी द्वारा दी जानकारी के अनुसार 43 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है।

Greater Noida News: पिछले कुछ महीने से अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जा रहा है। उसी प्रकार से अब ग्रेटर नोएडा में भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और बुलडोजर चलाने के लिए धारा दस का नोटिस भी जारी किया गया था। अवैध निर्माण हटाने के लिए धारा दस के नोटिस के अनुसार अवैध निर्माण को हटाने के लिए 15 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था। जानकारी के अनुसार करीब 42 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। इस जमीन की कीमत की बात करें तो अनुमानित तौर पर इसकी कीमत करीब 87 करोड़ रुपये हो सकती है।

Illegal Construction Demolished on Around 43 thousand Square Meters Land in Greater Noida

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

चार हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर अवैध निर्माण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी ने अवैध निर्माण को लेकर बात करते हुए जानकारी दी की गांव ननवा राजपुर प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के हिस्से में है। वहीं खसरा नंबर 37 और 112 में 43670 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। हिमांशु वर्मा ने आगे बताया कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए धारा दस का नोटिस जारी किया गया था।

End of Feed