Greater Noida News: पिछले कुछ महीने से अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया जा रहा है। उसी प्रकार से अब ग्रेटर नोएडा में भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और बुलडोजर चलाने के लिए धारा दस का नोटिस भी जारी किया गया था। अवैध निर्माण हटाने के लिए धारा दस के नोटिस के अनुसार अवैध निर्माण को हटाने के लिए 15 जनवरी 2024 तक का समय दिया गया था। जानकारी के अनुसार करीब 42 हजार वर्ग मीटर की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। इस जमीन की कीमत की बात करें तो अनुमानित तौर पर इसकी कीमत करीब 87 करोड़ रुपये हो सकती है।
चार हजार वर्ग मीटर से अधिक जमीन पर अवैध निर्माण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी ने अवैध निर्माण को लेकर बात करते हुए जानकारी दी की गांव ननवा राजपुर प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र के हिस्से में है। वहीं खसरा नंबर 37 और 112 में 43670 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध निर्माण किया गया था। हिमांशु वर्मा ने आगे बताया कि अवैध निर्माण को हटाने के लिए धारा दस का नोटिस जारी किया गया था।
निर्माण हटाने के लिए लोगों को 15 जनवरी तक एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई, लेकिन उसके बाद भी इन जमीनों से अवैध निर्माण नहीं हटाया गया। उन्होंने ये भी बताया की इस जमीन की कीमत करीब 87 करोड़ रुपये के आस-पास है। अवैध निर्माण के संदर्भ में चेतावनी देते हुए हिमांशु वर्मा ने वर्क सर्किल को अपने एरिया में स्थित जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए नजर बनाए रखने के लिए कहा है। साथ ही उन्होंने इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है।
