ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अतिरिक्त सीईओ बनीं IAS मेधा रूपम, इस वजह से मिला पदभार

आईएस मेधा रूपम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कुछ दिनों के लिए अतिरिक्त सीईओ के पद पर काम करने वाली है। जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण के वर्तमान सीईओ रवि कुमार एनजी के कुछ दिन छुट्टी पर जाने के चलते उन्हें इस पद की जिम्मेदारी मिली है।

Image

IAS मेधा रूपम (फोटो साभार)

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सीईओ की जिम्मेदारी आईएएस मेधा रूपम संभालने वाली है। मेधा रूपम को अतिरिक्त सीईओ का पद दिया गया है। वे कुछ दिनों के लिए ही इस बद पर कार्य करेंगी। दरअसल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्तमान सीईओ रवि कुमार एनजी कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर गए हुए हैं। उनकी अनुपस्थिति में मेधा रूपम अतिरिक्त सीईओ के पद पर रहकर कार्य करेंगी।

आगरा की हैं मेधा रूपम

यूपी के तेज तर्रार आईएएस अफसरो में मेधा रूपम का नाम भी शुमार होता है। आगरा की रहने वाली मेधा रूपम साल 2014 बैच की आईएएस अफसर हैं। उन्होंने हापुड़ के डीएम के पद पर भी काम किया है। मेधा ने 24 फरवरी 2023 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ का पद संभाला था। उनसे पहले प्रेरणा शर्मा इस पद पर थी। जिसके बाद प्रेरणा को हापुड़ का डीएम बनाया गया।

शूटिंग में पाए गोल्ड मेडल

आईएस मेधा रूपम के पिता ज्ञानेश गुप्ता भी आईएएस अफसर हैं। मेधा का जन्म आगरा में हुआ है, लेकिन उनकी शुरुआती पढ़ाई केरल से हुई है, क्योंकि उनके पिता की पोस्टिंग केरल में थी। 2008 में 12वीं करने के बाद उन्होंने दिल्ली से ग्रेजिएशन किया। मेधा को शूटिंग का भी शौक है, जिसके चलते उन्होंने 10 मीटर की एयर रायफल पीपी साइट में ट्रेनिंग ली। केरल की स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में मेधा को तीन गोल्ड मेडल भी मिले हैं। हालांकि सिविल सर्विस में आने के बाद उन्होंने शूटिंग छोड़ दी और 2014 में सिविल सर्विस परीक्षा पास करके आईएएस रैंक प्राप्त की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article