Greater Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम, महामाया फ्लाईओवर ब्लॉक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2024, 12:02 PM IST

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत अन्य सड़कों पर भीषण जाम लगा हुआ है। लंबे जाम के कारण हजारों की संख्या में गाड़िया रेंगती हुई चलती दिखाई दे रही हैं।

ग्रेटर नोएडा: बुधवार की सुबह की नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे समेत अन्य सड़कों पर भीषण जाम लगा हुआ है। लंबे जाम के कारण हजारों की संख्या में गाड़ियां रेंगती हुई चलती दिखाई दे रही हैं। चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर तक लंबा जाम लगा हुआ है। गाड़ियों धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा डीएनडी फ्लाईओवर में भी बड़ी संख्या में वाहन जाम में फंसे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं जाम में एम्बुलेंस फंसी दिखी। इसके अलावा शहर के कई चौराहों पर भीषण जाम लगा हुआ है। हालांकि, ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन सुबह ऑफिस टाइम होने के कारण बड़ी संख्या में लोग वाहन लेकर सड़कों पर निकले हैं। यही कारण है कि थोड़ी सी लापरवाही में बड़ा जाम लगा हुआ है।

Greater Noida Expressway

नोएडा एक्सप्रेसवे पर भीषण जाम

वहीं, दिल्ली से नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईओवर पर भी भीषण जाम है। यह रास्ता नोएडा सेक्टर 16 A यानी फिल्म सिटी की ओर आता है। फिल्म सिटी तक गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। उधर, चिल्ला बॉर्डर से महामाया फ्लाईओवर की ओर जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रुक गया। हालांकि अब ट्रैफिक पुलिस ने इसे हटा दिया है, लेकिन फिलहाल लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

End of Feed