ग्रेटर नोएडा

Greater Noida के बेखौफ गुंडे, डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट; CCTV में कैद हुई वारदात

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के एक ग्रुप ने वेयरहाउस में घुसकर एक डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी से मारपी की। बदमाशों के खिलाफ शिकायद दर्ज की जा चुकी है। हालाकि, मारपीट क्यों की गई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है-

Image

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट
  • ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का आतंक
  • आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का बेखौफ आतंक मजा हुआ है। इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि ये दिन-दहाड़े सड़कों पर अपनी गुंडागर्दी दिखाने से बाज नहीं आते। ऐसा ही एक मामला हाल ही सामने आया है, जहां बीच सड़क पर बदमाशों की एक टोली ने मिलकर एक डिलीवरी बॉय को जमकर पीटा। जानकारी के अनुसार मामला ग्रटेर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र का है, जहां ब्लिंकिट कंपनी के वेयरहाउस में उसके साथ सरेआम मारपीट की गई। डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की यह घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पीड़ित डिलीवरी बॉय ने पुलिस ने इन गुंडों के खिलाफ शिकायत दर्ज की।

डिलीवरी बॉय के साथ मरपीट

सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से इन बदमाशों ने वेयरहाउस में घुसकर डिलीवरी बॉय को मारना शुरू कर दिया। ये बदमाश यहीं नहीं रुके इसके बाद इन लोगों ने सड़क किनारे वेयरहाउस के पास भी डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी के मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

बदमाशों के खिलाफ शिकायद दर्ज

हालांकि, मारपीट के पीछे कारण क्या, इन बदमाशों ने वेयरहाउस में घुसकर डिलीवरी बॉय के साथ बेरहमी क्यों दिखाई। इसके पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। लड़के की शिकायत में इस मामले के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article