ग्रेटर नोएडा

Greater Noida Fire: पूजा की जोत से धधक उठा फ्लैट! देखते ही देखते घर में लगी विकराल आग

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी में वृंदावन गार्डन में स्थित एक बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने फ्लैट में रह रहे लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने की वजह पूजा की जोत को बताया जा रहा है।

Image

ग्रेटर नोएडा में इमारत में लगी आग

Greater Noida Building Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की शाहबेरी में वृंदावन गार्डन में एक इमारत में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद फ्लैट में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। बताया जा रहा है कि पूजा की जोत की वजह से फ्लैट में आग लगी। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article