ग्रेटर नोएडा की नामी सोसायटी में मंदिर में घंटी की आवाज पर घमासान, UPPCB ने भेजा नोटिस फिर लिया यूटर्न

ग्रेटर नोएडा की गौर सौदर्यम सोसायटी में मंदिर की तेज घंटी बजाने पर नोटिस भेज दिया गया। हालांकि, उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड अपने फैसले को बदलते हुए नोटिस को विड्रॉ भी कर लिया। जानकारी के अनुसार सोसायटी के एक निवासी के शिकायत पत्र पर यूपीपीसीबी ने सोसायटी के RWA को नोजिट भेजा था-

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नामी सोसाइटी में गौर सौन्दर्यम में मंदिर के अंदर तेज घंटी बजने पर उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने नोटिस भेजा। हालांकि, नोटिस मिलने के बाद सोयायटी के निवासियों ने और AOA ने इसका विरोध किया जिसके बाद देर रात UPPCB ने अचानक अपना फैसला बदला और नोटिस को विड्रॉ कर लिया है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के प्रतिक्रिया आ रही हैं। इसके बाद UPPCB ने देर रात अपना फैसला बदलते हुए नोटिस को विड्रॉ कर लिया। लेकिन, इसके बाद भी लोगों की प्रतिक्रिया जारी रही। UPPCB ग्रेटर नोएडा के अधिकारी देव गुप्ता ने बताया कि उन्हें शिकायत पत्र मिली थी। जिसको लेकर सोसायटी के RWA को नोटिस जारी किया गया था।

gerater noida

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में तेज मंदिर की घंटी बजाने पर नोटिज जारी

मंदिर की तेज घंटी को लेकर नोटिस जारी

End of Feed