ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज, उपराष्ट्रपति करेंगे उद्घाटन

UP International Show: ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शॉ शुरू होने जा रहा है। जो 25 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें अलग- अलग कल्चर का आदान-प्रदान देखने को मिलेगा। इस बार शॉ में करीब 2500 स्टॉल्स लगाए जाएंगे-

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ
  • ट्रेड शो में 2500 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे
  • इसका आयोजन 25 से 29 सितंबर होगा


UP International Show: ग्रेटर नोएडा में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ हो रहा है। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ दोपहर 12 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इससे पहले साढ़े 10 बजे खुद सीएम योगी ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे, जिसके बाद वह 11.30 बजे इंडिया एक्सपो मार्ट जाएंगे, जहां वह उपराष्ट्रपति का स्वागत करेंगे। बता दें कि इस ट्रेड शो में 2500 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं। इसका आयोजन 25 से 29 सितंबर होगा। इसमें विदेश से भी कई लोग हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

greater noida expo mart.

आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो

End of Feed