Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां तेज गति के कारण एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर चढ़ गई और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक छात्र की मौत हो गई है और 3 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि डिवाइडर और पेड़ के कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान डॉक्टर ने एक छात्र को मृत घोषित किया। हादसे की जांच की जा रही है।
शारदा यूनिवर्सिटी रोड पर सड़क हादसा
पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोतवाली बीटा-2 क्षेत्र में शारदा यूनिवर्सिटी रोड़ पर हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने एक छात्र को मृत घोषित किया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन छात्र इलाज किया जा रहा है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार की हालत को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड कितनी ज्यादा तेज थी।
पुलिस ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ी उसके बाद पेड़ पर जा टकराई। इस हादसे में चार छात्र शिवम उर्फ अभिनव, आर्य, अभय, पंडित उर्फ ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 22 वर्षीय ध्रुव को डॉक्टर मृत घोषित कर दिया घटना में शिव उर्फ अभिनव, आर्य और अभय की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना बीटा-2 पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और पंडित उर्फ ध्रुव के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
