Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों की हिमाकत देखने को मिली है। ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने पुलिस वैन में जोरदार टक्कर मारकर दी। वैन में टक्कर लगने से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। बदमाश अपनी कार छोड़कर मौके से फरार गए। अब पुलिस को बदमाशों की तलाश है।
ग्रेटर नोएडा पुलिस को वाहन को टक्कर मार फरार हुए बदमाश
बता दें कि पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता के अनुसार, बीती देर रात को दनकौर थाना क्षेत्र में गश्त पर निकली पीआरवी-2647 को एक सूचना मिली थी। सूचना ये थी कि कासना से पलवल की ओर जाने वाले ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुछ बदमाश सड़क किनारे खड़े ट्रकों से डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम हरकत में आ गई।
