ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, अवैध शराब की तस्करी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस और स्वाट टीम ने एक संयुक्त अभियान के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 74 पेटी अंग्रेजी शराब भी बरामद की है।

Image

पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी

Greater Noida: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस और स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और तस्करी में प्रयुक्त दो लग्जरी वाहन बरामद किए गए है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अंग्रेजी शराब की करीब 74 पेटी जब्त की है।

15 लाख की अवैध शराब बरामद

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों को नंगला नैनसुख की ओर जाने वाले मार्ग से दबोचा गया। उनके पास से 74 पेटी "ऑफिसर्स चॉइस ब्लू" अंग्रेजी शराब बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा एक क्रेटा कार और एक एमजी हेक्टर भी जब्त की गई है, जिनका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज, निवासी मोहल्ला मलिक चौक, थाना सुपौल, जिला सुपौल, बिहार, उम्र 28 वर्ष; अमित, निवासी ग्राम पटा, थाना मुरसान, जिला हाथरस, उम्र 21 वर्ष; अमित, निवासी ग्राम वाद, थाना सादाबाद, जिला हाथरस, उम्र 25 वर्ष; और अमित, निवासी ग्राम समयपुर बादली, नियर प्राइमरी रोड, बादली, दिल्ली हुई है।

हरियाणा से खरीदकर बिहार में बेचते थे शराब

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों पर खरीदते हैं और फिर बिहार में अधिक कीमत पर बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। यह पूरा नेटवर्क अवैध तस्करी पर आधारित है और इसका संचालन लंबे समय से किया जा रहा था। इस संबंध में थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और इस पूरे गिरोह को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। ज्ञात हो कि बिहार में शराबबंदी लागू है। बिहार में शराबबंदी कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ है। सभी दलों ने एक स्वर से इसका फैसला लिया है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें