Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक खबर सामने आई है, जहां नोएडा पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार इस दौरान गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। आरोपियों की पहचान नोएडा के सदरपुर गांव के निवासी अश्वनी उर्फ चीकू, प्रिंस और नोएडा सेक्टर-117 के निवासी शशांक के रूप में हुई है, जिनके पास से देसी तमंचे, कारतूस, लूटी हुई एक कार बरामद की गई है।
पुलिस ने ऐसे की बदमाशों की पहचान
मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आज सुबह सूरजपुर थाने की पुलिस देवला कट के पास जांच कर रही थी। तभी एक कार में सवार कुछ लोग आते दिखे, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि कार सवार रुकने के बजाय भागने लगे।
पुलिस ने बरामद किया चोरी का कार
इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अवस्थी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलाना शुरू दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पैर में गोली लगने से अश्वनी, प्रिंस और शशांक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद की गई कार छह अक्टूबर को गांव खोदना खुर्द के पास से लूटी थी।
इनपुट-भाषा
