Greater Noida : रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची

रेस्टोरेंट बर्गर सिंह में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल फैल गया।

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के अल्फा-1 कमर्शियल बेल्ट स्थित रेस्टोरेंट बर्गर सिंह में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल और दमकल की गाड़ियां तेजी से पहुंचीं।

Fire

सांकेतिक फोटो

थाना बीटा-2 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर मोर्चा संभाला। दमकल विभाग की कुल चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बीए सेट (ब्रीदिंग अपरेटस) का इस्तेमाल करते हुए फायरमैनों ने रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर आग पर काबू पाया।

End of Feed