Greater Noida में जिम की छत गिरी, भारी बारिश से हुआ हादसा; 2 लोग घायल

ग्रेटर नोएडा में बुधवार को हुई तेज बारिश से नॉलेज पार्क इलाके में एक जिम की छत गिर गई। इस हादसे से जिम में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मज गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए लोगों को निकाला-

Greater Noida: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम 31 जुलाई को तेज बारिश हुई। भारी बारिश से ग्रेटर नोएडा में एक जिम की छत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हो गए। जिम की छत गिरने से जिम के अंदर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जिस के अंदर फंसे लोगों को निकाला। जानकारी के अनुसार घटना तुगलपुर नॉलेज पार्क थाना इलाके की है, जहां जिम की छत गिरने से भगदड़ मच गई।

GR NOIDA

ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से गिरी जिम की छत

छत गिरने से जिम में मची भगदड़

End of Feed