Greater Noida News: सोसायटी के सिक्योरिटी गार्ड की बढ़ी दादागिरी, डिलीवरी बॉय और रेजिडेंट की जमकर पिटाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 29, 2024, 12:18 PM IST

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्थित आम्रपाली लीजर पार्क सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड दादागिरी करते हुए एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की। इस मामले में डिलीवरी बॉय का बचाव करने आए रेजिडेंट के साथ ही मारपीट की गई।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की दादागिरी बढ़ती जा रही है। यहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने सोसायटी में डिलीवरी करने आए डिलीवरी ब्वॉय के साथ मारपीट की है। इस घटना को देखते हुए बीच बचाव के लिए जब सोसायटी का एक रेजिडेंट वहां पहुंचा तो उस सिक्योरिटा गार्ड ने रेजिडेंट को भी बुरी तरह से मारा। मारपीट की इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सोसायटी के रेजिडेंट के द्वारा सिक्योरिटी गार्ड की पुलिस में शिकायत की गई। पुलिस में सिक्योरिटी गार्ड की दादागिरी पर शिकायत दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और गार्ड को हिरासत में ले लिया। बता दें कि मारपीट का शिकार हुए रेजिडेंट का मेडिकल भी करवाया गया है। माना जा रहा है कि सोसायटी के एओ के इशारे पर मारपीट की जा रही है।

Greater Noida Amrapali Leisure Park Society Resident and Delivery Boy Assaulted By Security Guard

ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड ने की रेजिडेंट के साथ मारपीट

सिक्योरिटी गार्ड का बढ़ा आतंक

ग्रेटर नोएडा में स्थित आम्रपाली लीजर पार्क सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की दादागिरी बढ़ती जा रही है। देर रात सोसायटी में आए एक डिलीवरी बॉय को गेट पर रोका और उसके साथ बदतमीजी की। देखते ही देखते सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बीच बचाव में आए अवनीश कुमार सोसायटी के फ्लैट में रहते है। उन्होंने बताया कि गेट पर काफी भीड़ लगी देखी। एक डिलीवरी वाले से गार्ड बदतमीजी कर रहे थे। उन्हें रोका तो उन लोगों ने मेरे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी।

End of Feed